{"_id":"69d8c384cea572c76d02e050","slug":"video-struggle-for-centers-started-before-the-examination-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परीक्षा से पहले केंद्रों के लिए शुरू हुआ घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परीक्षा से पहले केंद्रों के लिए शुरू हुआ घमासान
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही केंद्रों के लिए घमासान शुरू हो गया है। 16 अप्रैल से परीक्षाएं होनी हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन इस मुद्दे पर हलचल रही लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी।
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संगठन (एसएफसीए) के पदाधिकारी कुलपति कार्यालय पहुंचे और कुलपति प्रो. आशु रानी से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, केंद्र निर्धारण और परीक्षा शुल्क जैसे मुद्दों को उठाया। संगठन की ओर से सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए स्वकेंद्र (सेल्फ सेंटर) बनाए जाने की मांग रखी गई।
संरक्षक चंद्रपाल सिंह जादौन ने कहा कि स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) महाविद्यालयों के लिए बाहरी केंद्र निर्धारित कर दिए जाते हैं। कई बार ये केंद्र 10 से 15 किलोमीटर दूर होते हैं, जिससे छात्रों को परेशानी होती है। ऐसे में स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को भी स्वकेंद्र बनाया जाए।
उधर, इसके बाद और कई संगठन के प्रतिनिधि भी विश्वविद्यालय पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक से वार्ता कर स्वकेंद्र व्यवस्था का विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बाहरी केंद्र निर्धारित किए जाने चाहिए। इस खींचतान के चलते रात तक असमंजस की स्थिति रही।
औटा महामंत्री प्रो. संजय मिश्रा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में केंद्र निर्धारण विवाद में रहा है। कुलपति की ओर से स्वकेंद्र परीक्षा की घोषणा निश्चित रूप से एक अभूतपूर्व निर्णय है। इससे परीक्षाओं में शुचिता रहेगी।
100 से कम छात्रों वाले कॉलेज नहीं बनेंगे केंद्र
चंद्रपाल जादौन ने बताया कि इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन महाविद्यालयों में परीक्षार्थियों की संख्या 100 से कम होगी, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। ऐसे कॉलेजों के छात्रों को निजी महाविद्यालयों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।