{"_id":"69a540cf62b1de795206ae10","slug":"video-mla-doctor-anil-kumar-maurya-laid-foundation-stone-of-link-road-in-sonbhadra-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास, VIDEO
घोरावल विधानसभा अंतर्गत उरमौरा में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड-12 में संपर्क मार्ग निर्माण भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह संपर्क मार्ग शिवप्रकाश मास्टर के घर से राधेश्याम मौर्य के घर होते हुए इमरती बाई के घर तक जाएगा। मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह संपर्क मार्ग स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, सुरेंद्र मौर्या, अनवर अली, छोटू पटेल, मुकेश सिंह, आनंद कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।