{"_id":"69ac3c10adc565b33d0874a2","slug":"video-new-executive-of-sonbhadra-bar-association-took-oath-in-sonbhadra-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, VIDEO
सोनभद्र बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी (सत्र 2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ। बार सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी रहे। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद मिश्र, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) आशुतोष कुमार दुबे व गीता गौर, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) मोहित कुमार मिश्रा व आशीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष बंशीधर पांडेय ने शपथ ली।
संयुक्त सचिव प्रशासन संतोष कुमार सिंह पटेल व विवेक कुमार पांडे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शैलेंद्र कुमार को भी शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में परवेज अख्तर खान, यशवंत सिंह, ओम कुमार चतुर्वेदी, अरुण कुमार पांडेय, सर्वेश कुमार मिश्रा व रमाशंकर चौधरी ने शपथ ली। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश कुमार दुबे, आशुतोष कुमार पाठक, अरविंद कुमार पांडे, कमलेश कुमार, कमलेश सिंह पटेल व शेफाली गुप्ता को भी शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने बार-बेंच में समन्वय को मजबूत न्यायिक व्यवस्था की धुरी बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश राम सुनील सिंह और मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पांडेय भी शामिल हुए। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन अधिवक्ता विनोद कुमार चौबे ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।