{"_id":"682af59252f46253060f0e06","slug":"video-hava-oura-pana-sa-naha-ab-thhavana-sa-bjhaga-aaga-saltanapara-ma-btaka-chhatara-na-bnaya-yatara-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हवा और पानी से नहीं... अब ध्वनि से बुझेगी आग, सुल्तानपुर में बीटेक छात्रों ने बनाया यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा और पानी से नहीं... अब ध्वनि से बुझेगी आग, सुल्तानपुर में बीटेक छात्रों ने बनाया यंत्र
यूपी के सुल्तानपुर में केएनआईटी के बीटेक छात्रों ने ध्वनि से आग बुझाने वाला यंत्र 'एकॉस्टिकल फायर एक्सटिंग्विशर' बनाया है। ध्वनि के कणों से आग बुझाने वाले इस उपकरण की लागत भी बहुत कम आएगी।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने ध्वनि से आग बुझाने का उपकरण तैयार किया है। छात्र आदर्श कुमार यादव के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसमें आग लगने पर हवा और गैस से नहीं बल्कि आवाज से आग बुझाई जा सकेगी।
आदर्श ने बताया कि उनके इस प्रोजेक्ट का नाम एकॉस्टिकल फायर एक्सटिंग्विशर है। यह ध्वनि के कणों से आग बुझाने का कार्य करता है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि जहां वर्तमान समय में आग बुझाने के लिए पानी और गैस का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इस प्रोजेक्ट के माध्यम से ध्वनि के कणों के माध्यम से आग को बुझाया जा सकेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके उपाध्याय ने नवाचारी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
वर्तमान समय में पारंपरिक तरीकों में दमकल के पानी से आग बुझाई जाती है, जो कि काफी महंगा पड़ जाता है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी सस्ता है। इस प्रोजेक्ट को बनाने में मात्र 1500 का खर्चा आया है। वहीं जब इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा, तो इसकी लागत और भी कम आएगी।
केएनआईटी के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के हेड प्रो सौरभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बीटेक इलेक्ट्रिकल के अंतिम सेमेस्टर के चार छात्रों ने बनाया है। इसको आदर्श कुमार यादव ने लीड किया। उनका साथ हर्षित मिश्रा, तनु सिंह और वंदिता सक्सेना ने दिया है। वास्तव में यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में नवाचार में एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।