{"_id":"69f3320e50108d3139062f1b","slug":"video-saltanapara-ma-bhatara-ma-yavaka-ka-hataya-ka-btha-aakarasha-shava-ka-atama-sasakara-sa-parajana-ka-inakara-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में भेटौरा में युवक की हत्या के बाद आक्रोश, शव के अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में भेटौरा में युवक की हत्या के बाद आक्रोश, शव के अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
सुल्तानपुर में शिवगढ़ के भेटौरा गांव में 28 वर्षीय जसवंत सिंह की मंगलवार रात लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना भ्रष्टाचार की जांच से जुड़े विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, लेकिन दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बहन बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, सीओ सिटी सौरभ सावंत और तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है। जसवंत सिंह बाजार से सब्जी खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। भेटौरा इंटर कॉलेज के पास घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें रोका और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जसवंत को पहले लंभुआ सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, लखनऊ पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान पति मान सिंह और उनके साथियों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की जांच को लेकर पुरानी रंजिश थी। हमलावरों में प्रधान पति के साथ रामशरण, रामजस, रामसुरेश, नीरज, सूरज और धनंजय के नाम शामिल हैं। परिजनों ने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। मृतक के साले विशाल का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग व्यक्ति उन्हें और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने बताया कि दबंगों द्वारा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय न मिलने और सुरक्षा के अभाव में परिवार अब अपना घर छोड़कर कहीं और जाने को मजबूर है। पीड़ित ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं मिली, तो वे पलायन के लिए विवश होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।