{"_id":"685fdf684d504777f60ce533","slug":"video-saltanapara-ma-khatha-bja-vayaparaya-na-kalkatarata-ma-kaya-paratharashana-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में खाद-बीज व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में खाद-बीज व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर में खाद, बीज और कीटनाशक व्यापारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कृषि विभाग की छापेमारी और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
व्यापारियों ने कहा कि निर्माता कंपनियां यूरिया 242 से 246 रुपये में बिल कर रही हैं। कंपनियां मात्र 4-5 रुपये का भाड़ा दे रही हैं। वास्तविक परिवहन खर्च 25-30 रुपये है। लोडिंग-अनलोडिंग में 10 रुपये अतिरिक्त खर्च होते हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक, खाद रिटेलर के गोदाम तक FOR सुविधा के तहत पहुंचनी चाहिए। कोई भी कंपनी यह सुविधा नहीं दे रही है। कंपनियां 30-40 प्रतिशत तक अन्य उत्पाद भी जबरन टैग कर रही हैं। कीटनाशकों के मामले में विभाग गुणवत्ता का सवाल उठाकर व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित कर रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि बिक्री की अनुमति लखनऊ से मिलती है। गोदाम भी वहीं हैं। कीटनाशक अधिनियम की धारा 30(3) के अनुसार व्यापारियों को अपना पक्ष रखने का समय मिलना चाहिए। वे कंपनी के मूल उत्पाद में बिना छेड़छाड़ किए माल बेचते हैं। इसलिए, गुणवत्ता की जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की होनी चाहिए, न कि विक्रेता की। व्यापारी संघ का तर्क है कि वे केवल मूल पैकिंग में माल बेचते हैं। साथ ही वे सिर्फ उन्हीं कंपनियों के उत्पाद बेचते हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मिली है। व्यापारियों ने मांग की है कि फर्टिलाइजर शाखा द्वारा निर्धारित दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराए जाए। सभी प्रकार की टैगिंग बंद की जाए।व्यापारियों पर दर्ज 3/7 के मुकदमे वापस लिए जाएं कार्रवाई केवल निर्माता कंपनियों पर हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।