{"_id":"69a405b0efb276b050000e68","slug":"video-saltanapara-ma-palsa-na-mathabhaugdha-ma-50-hajara-ka-inamaya-ka-kaya-garafatara-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार
सुल्तानपुर में शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आदर्श सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा रोड पर आधी रात 1.00 बजे हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि, पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध हथियार के साथ पारा की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की।
खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश आदर्श सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वह डोभियारा, थाना हलियापुर, जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला है। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को अयोध्या पुलिस आदर्श सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने आई थी। उस समय वह अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला करके सरकारी असलहे और मोबाइल छीन लिए थे। इस संबंध में थाना हलियापुर में मामला दर्ज किया गया था। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।