{"_id":"6a1d4d6c0847b4bbef0f9846","slug":"video-video-saltanapara-ma-madal-oura-parashasata-patara-pakara-khal-utha-mathhavaya-ka-cahara-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय के सहयोग को दिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।