{"_id":"6a1da8c49b932c1b2a0bc70d","slug":"video-saltanapara-ka-thhanapatagaja-saecasa-ma-palsa-ka-samana-tha-pakashha-ma-cal-lta-ghasa-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर के धनपतगंज सीएचसी में पुलिस के सामने दो पक्षों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर के धनपतगंज सीएचसी में पुलिस के सामने दो पक्षों में चले लात-घूंसे
यूपी के सुल्तानपुर में धनपतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी मारपीट करते रहे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया कि धनपतगंज कस्बा में महिलाओं के बीच में विवाद हुआ था। इसी को लेकर दोनों पक्ष मेडिकल कराने सीएचसी, धनपतगंज पहुंचे थे। मेडिकल के दौरान ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। सीएचसी परिसर में ही लात-घूंसे चलने लगे।
मौके पर मौजूद डायल-112 पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर हमला जारी रखा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया।
धनपतगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। वायरल फुटेज और वीडियो के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।