{"_id":"6a29a5cc79c1c693f006336b","slug":"video-unnao-fir-against-five-including-a-senior-school-assistant-for-embezzlement-of-rs301-crore-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: 3.01 करोड़ रुपये के गबन में स्कूल के वरिष्ठ सहायक समेत पांच पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: 3.01 करोड़ रुपये के गबन में स्कूल के वरिष्ठ सहायक समेत पांच पर FIR
पुरवा के एमआरएस इंटर कॉलेज में हुए 3.01 करोड़ रुपये के गबन मामले में डीआईओएस ने लिपिक, विभागीय वरिष्ठ सहायक व दो परिचारकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में सभी को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। अब तक आरोपियों से 73 लाख की रिकवरी कराई जा चुकी है।
एमआरआरएस इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक राधेश्याम ने करीब डेढ़ महीने पहले डीआईओएस से शिकायत की थी कि वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार मिश्र ने अपने खाते के साथ उनके और परिचारक विनोद कुमार त्रिपाठी व कुलदीप कुमार के बैंक खातों में 3,01,37,109 रुपये अलग-अलग तिथियों में डलवाए और यह कहकर निकलवा लिए थे कि यह रुपये मेरे जीजा के हैं। मामला डीएम तक भी पहुंचा था तो तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। जांच टीम ने दी गई रिपोर्ट में गबन की पुष्टि की थी। मामले में डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सागर कपूर को भी वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत करने व उनके डोंगल का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया। इसी आधार पर सभी को पूर्व में निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार शाम डीआईओएस सुनील दत्त ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ शासकीय धन के गबन की प्राथमिकी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।