Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Claims failed in Chandauli, water keeps accumulating on the main road due to leakage of water corporation pipe
{"_id":"6756f5606806980c2f04899d","slug":"video-claims-failed-in-chandauli-water-keeps-accumulating-on-the-main-road-due-to-leakage-of-water-corporation-pipe","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में दावे हुए फेल, जल निगम पाइप लिकेज से मुख्य सड़क पर जमा रहता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में दावे हुए फेल, जल निगम पाइप लिकेज से मुख्य सड़क पर जमा रहता है पानी
टांडाकला क्षेत्र सोनबरसा गांव सभा में कई जगहों पर जल निगम पाइप टूट जाने से सड़कों पर पानी इकट्ठा हो जा रहा है, जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनबरसा गांव में जल निगम पानी टंकी की व्यवस्था नहीं होने से टांडा कला जल निगम पानी टंकी से सप्लाई दी जाती है। बरसों से पाइप बिछे होने के कारण जंग खाकर पाइप झड़ चुकी है जिसके कारण जय हिंद पब्लिक स्कूल के सामने सीसी सड़क पर पानी का रिसाव से स्कूल के गेट के सामने पानी बराबर इकट्ठा रहता है। छोटे-छोटे छात्र स्कूल जाते हैं तो सामने से आ रही गाड़ी पानी से होकर गुजरती है तो उसके छींटे बच्चों के ड्रेस पर एवं स्कूल के दीवारों पर कीचड़ वाला पानी पडने से खराब होता रहता है। बलुआ जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क पर जल निगम पाइप के पानी इकट्ठा होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसी तरह बाजार में मोहित मेडिकल स्टोर के सामने पाइप फटने से पानी दुकान के सामने जमा रहता है। हरबंस सिंह, शमशेर सिंह,जयप्रकाश जयसवाल, अशोक सिंह, बबलू गुप्ता, आदि ग्रामीण व बाजार के दुकानदारों में कहा कि जल निगम पाइप गांव में कई जगहों पर फटी होने से दुकानों व स्कूलों के सामने पानी जमा रहने से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान किया जाए नहीं तो हम लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।