{"_id":"68cf994dbd83e40eb10e1a0d","slug":"video-ganga-aarti-echoed-brother-will-win-our-india-will-win-video-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती में गूंजा- जीतेगा भाई जीतेगा, हमारा भारत जीतेगा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती में गूंजा- जीतेगा भाई जीतेगा, हमारा भारत जीतेगा, VIDEO
भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर विजय प्राप्त करे देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना करते हुए नमामि गंगे ने रविवार को मैच के पूर्व प्रातः अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती उतारी और भारतीय टीम का हौसला भी बढ़ाया। नमामि गंगे के सदस्यों ने काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में आमजन के साथ भारत माता की जय के जयकारे लगाए। भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज व आमजन के साथ एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया। भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा हमारा भारत जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से अस्सी घाट का परिसर गूंज उठा। इस दौरान घाट पर मौजूद माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम एशिया कप टी20 में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई है। क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।