{"_id":"69aeb53e7e1516e0f7033637","slug":"video-message-given-for-power-respect-equality-and-rights-on-international-women-day-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति, सम्मान और समानता, अधिकार हेतु दिया संदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति, सम्मान और समानता, अधिकार हेतु दिया संदेश, VIDEO
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वावधान मे रमसीपुर में महिलाओं व लड़कियों के अधिकार, समानता और सशक्तीकरण को लेकर कार्यकम का आयोजन किया गया। शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता आशना कुमारी प्रजापति ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा से ही हम अपने आप को स्वावलंबी बना सकते हैं। समाज में महिलाओं के प्रति भ्रांतिया आज भी हैं, जिसको दूर करने के लिए हम लोगों को आगे आना होगा। हमें जब भी अवसर मिला है, हमने साबित करके दिखाया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। इस दौरान प्रेरणा कलामंच के कलाकारों द्वारा जाग नारी रे... नाटक का मंचन किया गया। रैली निकालकर पूरे गांव मे होते हुए लोगों को जागरूक किया। अंत में होली मिलन समारोह आयोजित कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सतीश चंद्र गुप्ता, ग्राम प्रधान रमसीपुर आशीष भाई पटेल, प्रमोद कुमार, सोनी शर्मा, आशना कुमारी प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शर्मिला ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।