{"_id":"6a730afb06dc613ab7034a37","slug":"video-severe-traffic-jam-in-varanasi-amidst-heavy-downpour-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वाराणसी में झमाझम बारिश के बीच लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वाराणसी में झमाझम बारिश के बीच लगा भीषण जाम
काशी में बारिश की स्थिति में सुधार आया है। मंगलवार की सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। दिन चढ़ने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान इस मौसम की सबसे तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही, किसानों के चेहरे भी चमक गए। वहीं शहर के निचले हिस्सों में जलभराव भी हुआ। उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का पुर्वानुमान जारी किया है। इससे पहले दो दिनों में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो गई। इससे सीर गोवर्धन, बजरडीहा, जैतपुरा, अंधरापुल, भदऊ चुंगी और महमूरगंज सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक काशी में अब तक 231 मिमी बारिश हुई है। हालांकि काशी में अब तक 407 मिमी बरसात हो जानी चाहिए थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।