{"_id":"69eb4b3dbe6cb6a4eb08771c","slug":"video-district-plan-approved-in-bageshwar-rs-5961-crore-will-enhance-development-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: जिला योजना को मिली मंजूरी, 59.61 करोड़ से संवरेंगे जिले के विकास के आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: जिला योजना को मिली मंजूरी, 59.61 करोड़ से संवरेंगे जिले के विकास के आयाम
गायत्री जोशी
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:21 PM IST
Link Copied
बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में वार्षिक जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले का कुल 59.61 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित करते हुए कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आकांक्षा कोंडे ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न विभागों ने जिला योजना के अंतर्गत अपने प्रस्तावित आंकड़ों और भावी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक से पूर्व उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर महिला समूहों के प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि, पेयजल निगम और वन विभाग के अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से न लेओ और विकास कार्यों को जबरन रोकने के आरोप लगाए। प्रभारी मंत्री कैड़ा ने संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, सीडीओ आरसी तिवारी, एसपी जितेंद्र मेहरा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।