Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Former Chief Minister Harish Rawat said in Bageshwar that Pausari village is in danger and should have initiated relocation
{"_id":"69eb5bae55e8df149f0c9bf4","slug":"video-former-chief-minister-harish-rawat-said-in-bageshwar-that-pausari-village-is-in-danger-and-should-have-initiated-relocation-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- खतरे की जद में खड़ा पौसारी गांव, विस्थापन की होनी चाहिए थी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- खतरे की जद में खड़ा पौसारी गांव, विस्थापन की होनी चाहिए थी पहल
गायत्री जोशी
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:31 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में पूर्व सीएम हरीश रावत ने पौंसारी गांव को खतरे की जद में बताते हुए दोबारा आपदा से प्रभावित होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि पौंसारी गांव को विस्थापित करने की जरूरत थी। अगर सरकार पूरे गांव का विस्थापन नहीं कर सकती थी तो खतरे वाले परिवारों को सुरक्षित स्थान बसाना चाहिए था। शुक्रवार को पूर्व सीएम रावत ने कनलगढ़ घाटी के आपदा प्रभावित गांव पौंसारी का भ्रमण कर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपदा से गांव के पीछे बने दो-तीन नाले भविष्य में फिर से आपदा का कारण बन सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे पुननिर्माण कार्यों पर निराशा जताई। कहा कि क्षेत्र में साल 2022 में आई आपदा को जख्म अब भरे जा रहे हैं। विगत 28 अगस्त को आई आपदा के कार्य कब होंगे, इसका कोई पता नहीं है। आपदा में मिले रुपये से बड़े काम किए जाने थे, लेकिन छोटे काम भी नहीं हो रहे हैं। कहा कि प्रशासन स्तर पर तो सक्रियता है, लेकिन शासन स्तर पर उदासीनता बरती जा रही है। मंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सुध नहीं ले रहे हैं। डीएम स्तर पर सारे काम छोड़ दिए हैं। सुधारीकरण के कार्य में विभागों का समन्वय भी नहीं दिख रहा है। उन्होंने 2014 और 2026 में सहायता या मुआवजा राशि एक समान होने पर सवाल उठाए। कहा कि राशि अब दोगुनी होनी चाहिए थी। उन्हाेंने सड़कों के दुरुस्त नहीं होने, गूल और पुलियाओं का काम पूरा नहीं होने को भी निराशाजनक बताया और गुणवत्ता में भी सुधार लाने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गोपाल दत्त भट्ट, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।