{"_id":"69f456033c03b5e1b70fd52f","slug":"video-student-leaders-protest-demanding-exams-talks-with-the-vice-chancellor-remain-inconclusive-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: परीक्षा की मांग को लेकर छात्र नेताओं का प्रदर्शन, कुलपति के साथ वार्ता रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: परीक्षा की मांग को लेकर छात्र नेताओं का प्रदर्शन, कुलपति के साथ वार्ता रही बेनतीजा
गायत्री जोशी
Updated Fri, 01 May 2026 12:58 PM IST
नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के मुख्यालय में बुधवार को स्पेशल बैक परीक्षा की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल के नेतृत्व में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा इस वर्ष मुख्य परीक्षाओं के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं, जिससे उनके भविष्य और शैक्षणिक सत्र के बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। छात्रों ने मांग उठाई कि विश्वविद्यालय प्रशासन को उनके हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित करनी चाहिए ताकि उन्हें सुधार का एक अवसर मिल सके। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने स्पष्ट किया कि नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद स्पेशल बैक परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है, जिसके चलते ऐसी परीक्षा कराना संभव नहीं होगा। कुलपति के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन और तेज कर दिया। हंगामे को देखते हुए विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे कई छात्र घंटों भीतर फंसे रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को भी सूचना दी गई। काफी देर बाद गेट खोला गया और छात्रों को बाहर निकाला गया। इस मौके पर मेहुल साह, मयंक गोस्वामी, कमल बोरा और सार्थक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।