{"_id":"69ce288130a2d5673f08a44b","slug":"video-trees-were-felled-for-canal-widening-on-nainital-road-causing-traffic-jam-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमरानी बांध परियोजना: नैनीताल रोड पर नहर चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमरानी बांध परियोजना: नैनीताल रोड पर नहर चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई, लगा जाम
गायत्री जोशी
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:57 PM IST
Link Copied
जमरानी बांध परियोजना के तहत इन दिनों नैनीताल रोड पर नहर के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इस कार्य में विभिन्न प्रजातियों के कई पेड़ भी आड़े आ रहे हैं। बुधवार को ऐसे छह पेड़ों को आरी और क्रेन की मदद से हटाया गया। इस दौरान सड़क पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जमरानी बांध परियोजना के परियोजना प्रबंधक शहनवाज ने बताया कि नैनीताल रोड पर कॉलटैक्स से शीशमहल तक नहर चौड़ीकरण की जद में सेमल समेत विभिन्न प्रजातियों के 20 पेड़ आड़े आ रहे हैं। अनुमति मिलने के बाद बुधवार से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया। बुधवार को छह पेड़ हटाए गए जबकि शेष 14 पेड़ों को बृहस्पतिवार को हटाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।