Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri:The District Magistrate heard people's grievances at the public grievance redressal meeting
{"_id":"6a5e21005013127626064b07","slug":"video-paurithe-district-magistrate-heard-peoples-grievances-at-the-public-grievance-redressal-meeting-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सुनी जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सुनी जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक जनशिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर जोर दिया।
जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बीरोंखाल के सिंदुड़ी बड़ी की ग्राम प्रधान सविता देवी ने भूमि रजिस्ट्री के लिए बीरोंखाल में विशेष शिविर आयोजित कराने की मांग की। वहीं, महिला मंगल दल के लिए टीन शेड निर्माण सहित अन्य मांगों पर डीपीआरओ को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। बैंगवाड़ी निवासी मनमोहन सिंह ने वर्ष 2025 में गदेरे के बहाव से बगीचे की पुश्ता, सब्जियों एवं फलदार पेड़ों को हुए नुकसान की शिकायत की, जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी को राजस्व उपनिरीक्षक से मौके का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पौड़ी के वार्ड नंबर एक निवासी विनोद कुमार जोशी ने पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर ईटीसी गदेरे के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एनएच अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।