Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Prakash Jung Thapa became the president and Kundal Singh Moushal became the secretary of the District Boxing Association
{"_id":"698c5de4600f03b64204cf42","slug":"video-prakash-jung-thapa-became-the-president-and-kundal-singh-moushal-became-the-secretary-of-the-district-boxing-association-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: प्रकाश जंग थापा अध्यक्ष और कुंडल सिंह मौशाल जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: प्रकाश जंग थापा अध्यक्ष और कुंडल सिंह मौशाल जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव बने
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:15 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्माण मुखर्जी और उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया की मौजूदगी में जिला बॉक्सिंग संघ, कैप्टन हरि दत्त कापड़ी बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में बॉक्सिंग की सभी एसोसिएशन को संघ में मर्ज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संघ के नए पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया गया। प्रकाश जंग थापा अध्यक्ष जबकि कुंडल सिंह मौशाल जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक में मौजूद संघ, एसोसिएशन और जिले भर के मुक्केबाजों ने शामिल होते हुए इस निर्णय पर सहमति जताई। सभी ने कहा कि एकजुटता में ही ताकत है। उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि सीमांत जिला मुक्केबाजों की फैक्टरी है। यहां के कई मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले के साथ ही प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सभी संघ से जुड़ेंगे तो इससे बॉक्सिंग को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में संघ जिले में राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप कराने की भी योजना बना रहा है। बैठक में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व भारतीय महिला बॉक्सिंग कोच भास्कर भट्ट, बॉक्सिंग संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रू मेहर, अजय राठौर, विजेंद्र मल्ल सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।