{"_id":"67d004de8211cac1f5060a36","slug":"video-eka-mahana-pahal-ha-paravana-caugdhha-tha-payara-parama-parasaga-ka-calta-yavata-aa-gaii-tha-yavaka-ka-ghara-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एक महीने पहले ही परवान चढ़ा था प्यार, प्रेम प्रसंग के चलते युवती आ गई थी युवक के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एक महीने पहले ही परवान चढ़ा था प्यार, प्रेम प्रसंग के चलते युवती आ गई थी युवक के घर
काशीपुर में एक महीने पहले ही युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा था और दोनों ने शादी करने की ठान ली थी। इसी बीच युवक के गंभीर रुप से झुलसने से परिजन व ग्रामीण सकते में हैं। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दभौरा टांडा परमानंदपुर निवासी मोहित (20) का गांव की ही निवासी एक युवती से लगभग एक महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसी दौरान दोनों ने साथ जीने साथ मरने की कसमें खाते हुए शादी करने की ठान ली थी। परिजनों की मानें तो दो दिन पहले यानि बीते शनिवार को युवती मोहित के घर आ धमकी और कहने लगी वह अब घर नहीं जाएगी। नहीं तो उसके परिजन उसको मार देंगे। तब युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया शनिवार की रात को पुलिस घर पहुंची थी और युवती के परिजनों को बुलाकर बातचीत की थी। तब युवती के परिजन नहीं मानें। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार को रविवार को थाना बुलाया था। मोहित के भाई रोहित ने बताया रविवार को उसकी मां सर्वेश देवी व अन्य लोग युवती को लेकर थाना गए थे। जहां परिजनों के बीच बात नहीं बनी। रोहित ने बताया तब सोमवार की दोपहर को परिजनों ने युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया था। उसने बताया कि युवती के परिजनों ने उसे यहां काशीपुर स्थित कुमाऊं कॉलोनी में उसकी मौसी के घर छोड़ दिया था। वहीं बताया जा रहा है मोहित को फोन करके युवती के परिजनों ने यहां बुलाया था। जिसके बाद उसके साथ मारपीट करके उसे जिंदा जलाकर मारने की प्रयास किया गया है। वहीं पुलिस भी इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। अभी तक युवक के परिजनों ने पुलिस में तहरीर नहीं सौंपी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।