{"_id":"6a64a048a8f8e6f91b066c21","slug":"a-womans-skeleton-was-found-in-the-forest-of-mahamaya-mountain-part-of-the-body-was-found-hanging-from-a-noose-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4540017-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: अंबिकापुर के महामाया पहाड़ जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, एक माह पुराना होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: अंबिकापुर के महामाया पहाड़ जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, एक माह पुराना होने की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 05:24 PM IST
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर के महामाया पहाड़ जंगल में शनिवार को एक अज्ञात महिला का पुराना कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कंकाल का ऊपरी हिस्सा पेड़ पर साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला, जबकि धड़ नीचे जमीन पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव काफी समय तक फंदे पर लटका रहा, जिसके बाद सड़ने और लगातार हुई बारिश के कारण उसका हिस्सा नीचे गिर गया।
जानकारी के अनुसार, ओरियंटल पब्लिक स्कूल के समीप महामाया पहाड़ के जंगल में ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी की नजर कंकाल पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच के अनुसार शव लगभग एक माह पुराना हो सकता है। कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर मृतक के महिला होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिछले एक से डेढ़ महीने के दौरान दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।