{"_id":"69808bb9a1ad221e4b03136b","slug":"video-congress-protested-in-charkhi-dadri-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने शहर में किया प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने शहर में किया प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी चरखी दादरी के अध्यक्ष सुशील की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त मुनीष नागपाल को सौंपा।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे और दोपहर को भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान मनरेगा, पेंशन, बीपीएल कार्ड, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर गरीब मजदूरों से उनका रोजगार छीनने का काम किया है। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटकर उन्हें भूख और लाचारी की ओर धकेला जा रहा है। यह सुशासन नहीं, बल्कि गरीबों पर सीधा अत्याचार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।