Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Class 10 student commits suicide in Tohana due to academic pressure; body handed over to family after post-mortem.
{"_id":"6a7c3fc3f3ee06f1fa0770e4","slug":"video-class-10-student-commits-suicide-in-tohana-due-to-academic-pressure-body-handed-over-to-family-after-post-mortem-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में पढ़ाई के दबाव में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में पढ़ाई के दबाव में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
टोहाना। सदर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर शेखा में पढ़ाई के तनाव से परेशान होकर 10वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मंगलवार रात अस्पताल से पुलिस को मिली थी।
टोहाना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधुराम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हनी के रूप में हुई है। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई। बुधवार को सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
साधुराम ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटा पढ़ाई में कमजोर था, इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। प्रथम दृष्टया कारण पढ़ाई से जुड़ा तनाव ही सामने आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार में दो भाई हैं। एक भाई 8वीं कक्षा में पढ़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।