Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad Sessions Court: Main Accused and Police Officials to Appear Tomorrow; SP and Other Officers to Attend.
{"_id":"69bf8f60e1757cb17b021f44","slug":"video-fatehabad-sessions-court-main-accused-and-police-officials-to-appear-tomorrow-sp-and-other-officers-to-attend-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और पुलिस अधिकारियों की पेशी कल, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और पुलिस अधिकारियों की पेशी कल, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी आएंगे
शहर थाना में लगभग 5 वर्ष पूर्व दर्ज पुराने मामले में 23 मार्च को सेशन कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी, अदालत द्वारा शिकायतकर्ता की याचिका पर आरोपी संजय बंसल सहित कुछ पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार के शहर थाना में 14 नवंबर 2021 को 559 नम्बर प्राथमिकी धारा 384, 34 और आईटी एक्ट की धारा 66 ई के तहत संजय बंसल व गगन भाट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता विपिन का आरोप है कि मामले की जांच के दौरान एक आरोपी गगन को बचा लिया गया। जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में आरोपी द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था जिसकी शिकायत 19 जनवरी 2022 को एसपी फतेहाबाद को दी गई थी, इसके बाद 31 मार्च 2022 को टोहाना शहर थाना में आरोपी संजय के खिलाफ दूसरा मुकदमा नंबर 138 दर्ज हुआ।
विपिन का आरोप है कि उक्त मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों ने अदालतों में गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर आरोपी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया, इसी को लेकर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी।
सेशन कोर्ट में 6 मार्च 2026 को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए आरोपी संजय बंसल और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
अदालत ने सभी को सात दिन के भीतर नोटिस तामील कर 23 मार्च को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे और अब सभी को 23 मार्च सोमवार को अदालत में पेश होना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।