{"_id":"6a201b4881a961d785014f97","slug":"video-women-protest-in-chanaut-village-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के चानौत में पानी के लिए महासंग्राम तेज, 51 महिलाएं भूख क्रमिक अनशन पर बैठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के चानौत में पानी के लिए महासंग्राम तेज, 51 महिलाएं भूख क्रमिक अनशन पर बैठीं
गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत बुधवार को 51 महिलाएं क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव को पीने का पानी नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा।
आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि कल 101 पुरुष भूख हड़ताल पर बैठेंगे और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। वहीं 5 जून को चानौत में तीसरी बार प्रदेश स्तरीय बड़ी महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान, खाप प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन की तरफ से 31 गांवों के लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि चाहे कितनी भी एफआईआर दर्ज कर लो, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। पानी हमारा अधिकार है और पानी मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।