{"_id":"6998278f064124b7ac049ce4","slug":"video-girl-students-were-honoured-for-their-performance-in-the-examination-at-the-ashirwad-ceremony-in-bahadurgarh-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में आशीर्वाद समारोह में छात्राओं को किया परीक्षा के लिए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में आशीर्वाद समारोह में छात्राओं को किया परीक्षा के लिए सम्मानित
शहर के पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाली 12 वीं कक्षा की 337 छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शेरसिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि शिक्षाविद सतीश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या प्रवीण दहिया ने की।
समारोह में 12 वीं वार्षिक परीक्षा के लिए कला संकाय की 247, कार्मस की 51 और विज्ञान संकाय की 39 छात्राओं को एडमिट कार्ड दिए गए । सभी छात्राओं को विद्यालय की तरफ से पेपर बोर्ड और स्टेशनरी का सामान दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शेरसिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्राचार्या प्रवीण दहिया द्वारा स्कूल हित में किए जा रहे शैक्षणिक कार्यों की सराहना की।
शिक्षाविद सतीश शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावको के सहयोग से अवश्य सफलता मिलती है। प्राचार्या प्रवीण दहिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बड़ा ही महत्व है। इस अवसर पर प्राध्यापिका राकेश कुमारी, रेणू, शीतल, पुनीता, राजेश कुमारी, अन्जू, सुमन, नीलम डबास, सुनीता मैनावंती सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।