{"_id":"69a14c8dd223f37678079dab","slug":"video-in-jhajjar-bku-burnt-effigies-of-modi-and-trump-in-protest-against-the-agricultural-trade-deal-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कृषि ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने फूंका मोदी व ट्रंप का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कृषि ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने फूंका मोदी व ट्रंप का पुतला फूंका
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कृषि ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू ने बेरी के भागलपुरी चौक पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।
किसान सुबह 11 बजे बेरी के दुजाना चौक पर एकत्रित हुए। यहां से वह रोष मार्च निकालते हुए बेरी के भागलपुरी चौक पर पहुंचे और पुतला फूंका। इस दौरान बेरी दुजाना चौक से भागलपुरी चौक तक पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू की जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने किया।
जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने कहा कि किसान अपनी जीविका चलाने के लिए खेती करते हैं, जबकि अमेरिका के देशों में खेती व्यापार के तरीके से की जाती है। अमेरिका में सैकड़ों एकड़ के किसान हैं, जबकि भारत में मात्र दो-तीन एकड़ का किसान है। भारत का किसान अमेरिका के किसान का मुकाबला नहीं कर सकता है। जिस के तहत डेरी फार्म, कपास, मक्का, सोयाबीन इत्यादि फसलों का आयात अमेरिका से होगा तो देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे।
ममता कादयान ने कहा कि यदि सरकार ने यह डील रद्द नहीं की तो 23 मार्च की रैली में किसान सरकार से आर पार की लड़ाई की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील से सरकार ने देश की कृषि व किसानों की बोली लगा दी है। इससे देश, कृषि, किसान और अर्थ व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो जाएगी।
अमेरिका से जीरो प्रतिशत टैक्स पर सामान आयत होगा और जो सामान हमारे देश से अमेरिका जाएगा उस पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा। इस मौके पर भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दुबलधन, राजीव उर्फ काले बेरी, तेजबीर बाघपुर, राजू गोच्छी, सुनील, जयपाल मांगावास, पवन अच्छेज, ओम, सुरेंद्र, दिलबाग, ओमप्रकाश, राज सिंह, प्रधान तख्त सिंह, दलबीर वजीरपुर, जयबीर, राज पहाडीपुर, संदीप नंबरदार, श्रीभगवान, अनिल माजरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।