{"_id":"69a15bbf2bf998b44a014512","slug":"video-ngt-approves-construction-of-drain-in-bahadurgarh-work-will-be-done-from-firni-chowk-to-dhobi-wale-johad-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में एनजीटी से मंजूर हुआ नाला निर्माण, फिरनी चौक से धोबी वाले जोहड़ तक होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में एनजीटी से मंजूर हुआ नाला निर्माण, फिरनी चौक से धोबी वाले जोहड़ तक होगा काम
परनाला गांव में जल निकासी की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित नाला निर्माण को अब हरी झंडी मिल गई है। संबंधित परियोजना को एनजीटी से मंजूरी प्राप्त हो गई है। इसके तहत परशुराम चौक से धोबी वाले जोहड़ तक नाला बनाया जाएगा, जिससे एमआईई क्षेत्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। नाले के निर्माण पर 75 लाख 89 हजार खर्च होंगे।
परनाला सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी ने बताया कि इस नाले का निर्माण इस प्रकार किया जाएगा कि आसपास के क्षेत्र का गंदा पानी पहले साफ किया जाएगा और उसके बाद उसे ड्रेन में डाला जाएगा। इससे पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित होगा और जलभराव की समस्या में कमी आएगी। बताया गया है कि संबंधित विभाग द्वारा पहले ही इस कार्य का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है और कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
परनाला के सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी का कहना है कि बरसात के मौसम में परशुराम चौक और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। नाला निर्माण से न केवल जल निकासी बेहतर होगी, बल्कि गंदगी और बदबू की समस्या से भी राहत मिलेगी। प्रशासन का दावा है कि कार्य पर्यावरणीय नियमों के तहत और तय मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।