{"_id":"69a178aca050c7ab9009737d","slug":"video-red-crosss-motto-is-to-serve-humanity-mohini-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का मूल मंत्र: मोहिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में जिलास्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के चौथे दिन की मुख्य अतिथि झज्जर जिले से रेडक्रॉस की चेयरपर्सन मोहिनी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल रहीं, जबकि कोबी प्रधान प्रवीण गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डूनेंट के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मोहिनी पाटिल ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का मूल मंत्र है।
प्रवीण गर्ग ने अनुशासन व आपदा प्रबंधन को आवश्यक बताया। स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा कंचन कुमार ने शिविर की जानकारी साझा की। इस दौरान आयोजित मेडिकल कैंप में डॉ. वीरभानु, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. सुनीता, डॉ. निशा, दिव्या, सुमन व कुलदीप ने स्वास्थ्य जांच की। सहायक सचिव पवन कुमार व सुष्मा ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।