{"_id":"6a561da7a29fa44b33012973","slug":"video-jind-students-taught-the-lesson-of-staying-away-from-drugs-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से नश के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता उप प्राचार्य अनिला श्रीवास्तव ने की।
इस दौरान पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। डॉ. वर्मा ने कविता और गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा, यदि नशा अच्छा होता तो मां कहती खा ले मेरे बच्चा यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता थोड़ी सी पी, क्यों करता है चिंता, अपनी जिंदगी जी।
उन्होंने बताया कि नशा शौक से शुरू होकर शोक पर समाप्त होता है और जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर नशा कारोबारी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। उप प्राचार्या अनिला श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में 535 छात्र-छात्राओं और 25 शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।