Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
'Mamma Diwas' celebrated at the Brahma Kumaris Service Centre in Vivekananda Nagar.
{"_id":"6a3cfc49f7ea0a48b9037267","slug":"video-mamma-diwas-celebrated-at-the-brahma-kumaris-service-centre-in-vivekananda-nagar-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्रह्माकुमारी जगदम्बा सरस्वती के त्याग को जीवन में उतारने की दी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्माकुमारी जगदम्बा सरस्वती के त्याग को जीवन में उतारने की दी प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर के विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मम्मा दिवस मनाया। इसमें बीबीपुर, रामगढ़, खांडा, इग्राह, नगूरा, बहबलपुर, गुलकनी तथा रामराय गांव ससे 250 माताएं एवं बहनें शामिल हुई।
बीके विजय दीदी ने ब्रह्माकुमारी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) के त्याग, तपस्या, सहनशीलता और दिव्य गुणों के बारे में बताते हुए सभी को उनके श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपने जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी। बीके शशि बहन ने भी मम्मा के दिव्य गुणों, उनकी सरलता, निश्चय बुद्धि तथा परमात्म प्रेम से भरपूर जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि मम्मा के गुणों को अपनाकर हम अपने जीवन को श्रेष्ठ और सुखमय बना सकते हैं। विजय दीदी ने आगे बताया कि राजयोग के माध्यम से मन को शक्तिशाली बनाकर जीवन में सुख, शांति और संतुलन प्राप्त किया जा सकता है। वहीं बीके विजय भाई ने शारीरिक योग के महत्व के बारे में बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, ऊर्जावान एवं रोगमुक्त बनता है। आरती ने सभी भाई-बहनों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अधिवक्ता मुकेश कुमार चौहान ने मम्मा को समर्पित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तिलक भाई ने प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत ने वातावरण को आध्यात्मिक उमंग से भर दिया, जिससे उपस्थित माताओं-बहनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। अंत में बीके नीलम ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। सभी ने मम्मा की विशेषताओं को जीवन में धारण करने का संकल्प लेते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ब्रह्मभोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।