Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
"By becoming literate, we will be able to shape our children's future—that is why we took the literacy exam," say examinees.
{"_id":"69b663c5dea21a603c0abf8a","slug":"video-by-becoming-literate-we-will-be-able-to-shape-our-childrens-future-that-is-why-we-took-the-literacy-exam-say-examinees-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पढ़-लिखकर बच्चों का भविष्य संवार पाएंगे, इसलिए दी साक्षरता परीक्षा: परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़-लिखकर बच्चों का भविष्य संवार पाएंगे, इसलिए दी साक्षरता परीक्षा: परीक्षार्थी
उल्लास योजना के तहत रविवार सुबह 10 बजे से जिले में साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 325 परीक्षा केंद्रों पर 15 से 80 वर्ष तक के करीब 11,800 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान पढ़ने-लिखने और गणना से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनमें वाक्य की पहचान करना, शब्दों का मिलान करना और भारत व देश जैसे शब्दों पर एक पंक्ति में वाक्य लिखने जैसे प्रश्न शामिल रहे।
रेलवे रोड के नजदीक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। यहां परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि सवाल सरल थे और उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
शिव कॉलोनी की ज्योति और मीना ने बताया कि वे पढ़ना-लिखना सीखकर अपने बच्चों की पढ़ाई में मदद कर सकेंगी और उनका भविष्य बेहतर बना पाएंगी। उनका कहना था कि साक्षर बनने से रोजमर्रा के कामकाज भी आसान हो जाते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।