{"_id":"69b64f56abba8f2f9204ad21","slug":"video-gas-crisis-persists-in-kurukshetra-consumers-left-wandering-as-queues-lengthen-at-agencies-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में कम नहीं हो रहा गैस संकट, भटक रहे उपभोक्ता; एजेंसियों पर लाइनें हो रही लंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में कम नहीं हो रहा गैस संकट, भटक रहे उपभोक्ता; एजेंसियों पर लाइनें हो रही लंबी
जिले में गैस संकट कम नहीं हो रहा है। व्यवसायिक गैस आपूर्ति बंद होने के बाद रसोई गैस की मांग अचानक तेजी से बढ़ी तो ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भी ठप हो गई। ये हालात सुधर नहीं पा रहे तो एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइनें लगातार बढ़ रही है।
आज रविवार को भी अनेक एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई। एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि एजेंसी कर्मियों के साथ लगातार बहस हो रही है। उपभोक्ताओं में गैस किल्लत को लेकर आशंका गहरा रही है जबकि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि कोई किल्लत नहीं है।
इन दावों के बावजूद एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइनें कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी शहर की दो एजेसियों ने उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती देख शटर बंद करने पड़े थे। आज रविवार को भी उपभोक्ता सुबह से ही खाली सिलिंडर लेकर भटकने को मजबूर है।
चार दिन से भटक रहा नहीं मिल रही गैस : चेतन
गैस एजेंसी पर झांसा रोड से आए उपभोक्ता चेतन शर्मा का कहना है कि वे चार दिन से खाली सिलिंडर लेकर भटक रहे हैं लेकिन भरा सिलिंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी पर कभी डिलिवरी मैन द्वारा काम छोड़ देने तो कभी ऑनलाइन बुकिंग न होने की बात कहकर टाला जा रहा है। आज भी गैस नहीं मिली तो घर में चूल्हा नहीं जला पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।