{"_id":"6a65f50439f41f94a20907d6","slug":"video-for-the-first-time-lord-jagannath-yatra-started-in-mahendragarh-by-international-society-for-krishna-consciousness-iskcon-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: पहली बार अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ, इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: पहली बार अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ, इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकली
महेंद्रगढ़। शहर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा मोहल्ला सैनीपुरा से शुरू हुई और अब शहर के मुख्य मार्गाों से होती हुई समारोह स्थल पर पहुंचेगी। जहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।
यात्रा में रूस और जर्मनी से श्रद्धालु मुख्य रूप से भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, भारत के हरियाण, राजस्थान, दिल्ली व अन्य राज्यों से करीब 2500 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा की शुरुआत विधायक कंवर सिंह यादव ने यात्रामार्ग पर झाड़ू लगाकर की। अब यात्रा 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक होते हुए समारोह स्थल पर शाम आठ बजे पहुंचेगी। महोत्सव के दाैरान खीचड़ी का प्रसाद बनाया गया है और 11 क्विंटल बाजरे से तैयार खीचड़ी का प्रसाद यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।