Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Suspicious death of a woman amid a land dispute; family levels serious allegations against the police, refuses post-mortem, and creates a ruckus at the hospital.
{"_id":"6a75c8bab893a382670319bc","slug":"video-suspicious-death-of-a-woman-amid-a-land-dispute-family-levels-serious-allegations-against-the-police-refuses-post-mortem-and-creates-a-ruckus-at-the-hospital-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, पोस्टमार्टम से इनकार, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, पोस्टमार्टम से इनकार, अस्पताल में हंगामा
समालखा-पानीपत। उपमंडल के गांव बिलासपुर में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। महिला बबली की मौत के बाद समालखा सामान्य अस्पताल परिसर में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिजनों का दावा है कि बबली ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो भी बनाया है। इसमें उसने थाना बापौली के कुछ पुलिसकर्मियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतका के इकलौते बेटे कुलदीप को एक झूठे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे मानसिक तनाव में आकर महिला ने यह कदम उठाया। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके बेटे को रिहा नहीं किया जाता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
बढ़ते हंगामे को देखते हुए बापौली थाना प्रभारी पवन और समालखा थाना प्रभारी महिपाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बापौली थाना प्रभारी ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि एक माह पहले जमीन विवाद में मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज हुआ था और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही बेटे को गिरफ्तार किया गया है।
बेटे की गिरफ्तारी का सदमा नहीं सह पाई मां
ग्रामीण रमेश और सत्यवान ने बताया कि बबली (42) का लड़का कुलदीप मारपीट के मामले में जेल में बंद हैं। पिता नरेंद्र की आठ वर्ष पहले मौत हो गई थी। एक अन्य लड़के सचिन की 2019 में हादसे में मौत हो गई थी। अब महिला का सहारा उनका बेटा कुलदीप था। बापौली थाना पुलिस ने कुलदीप को एक मामले में गिरफ्तार की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एक मां के लिए बेटे की गिरफ्तारी का सदमा सहना आसान नहीं होता। उसने जमीनी विवाद और बेटे को जेल में जाने के बाद यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
वर्जन :
कथित सुसाइड नोट, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की वैज्ञानिक व कानूनी जांच की जा रही है। निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
नरेंद्र कादियान, डीएसपी, समालखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।