{"_id":"69de311c7c4eef9441066a0f","slug":"video-the-commission-agents-went-on-strike-and-locked-all-four-gates-of-the-market-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: उठान न होने से परेशान आढ़तियों ने हड़ताल करके मंडी के चारों गेटों पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: उठान न होने से परेशान आढ़तियों ने हड़ताल करके मंडी के चारों गेटों पर जड़ा ताला
स्थानीय अनाज मंडी में लिफ्टिंग का कार्य लगभग ना के बराबर चला हुआ है। जिससे मंडी गेहूं के कट्टों से भरी पड़ी है। ऐसे में अनाज डालने का स्पेस नहीं रहने से परेशान आढ़तियों ने दोपहर 2 बजे हड़ताल करके दुकानें बंद कर दी और मंडी के सभी चारों गेटों पर ताले लगाकर 5 बजे तक सांकेतिक धरने पर बैठ गए । मंडी प्रधान ने कहा कि अगर इस धरने से प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली तो आढ़ती अगली रणनीति पर विचार करेंगे।
मंडी प्रधान दीपक गर्ग ने बताया कि मतलौडा अनाज मंडी में लाखों कट्टे गेहूं के पड़े हैं लेकिन उनका उठान नहीं हो रहा । एफसीआई ने तो अब तक एक भी दाने की खरीद नहीं की । एफसीआई के अधिकारी उनका ई-पोर्टल ओपन नहीं होने की बात कह कर गेहूं खरीद से पल्ला झाड़ लेते हैं। हरियाणा स्टेट वेयरहाउस के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अब तक सवा दो लाख कट्टो की खरीद कर ली है जबकि चार लाख कट्टा बारदाना आढ़तियों को वितरित किया हुआ है । एफसीआई का ई-पोर्टल ओपन नहीं होने के कारण ना तो मंडी में खरीद हो पा रही और ना ही सायलों में गेहूं को उतारा जा रहा। पिछले चार दिन से सायलों में ट्रैकों की लंबी लाइन लगी हुई है । इसलिए लिफ्टिंग नहीं होने के कारण आढ़ती व किसान परेशान है । उन्होने कहा कि स्टेट वेयरहाउस में अब तक सवा दो लाख कट्टे गेहूं की खरीद की है जिसमें से मात्र 16 हजार कटों का ही उठान हो पाया है।
मंडी प्रधान दीपक गर्ग ने कहा कि पिछले चार दिन से सायलों में ट्रैकों की लाइन लगी हुई है एक भी ट्रक को खाली नहीं करवाया गया। जिससे गेहूं के कट्टों से मंडी लभालभ भरी हुई है। इस कारण किसानों को गेहूं उतारने के लिए जगह कम पड़ रही है ऐसे में किसानों व आढ़तियों का गुस्सा जायज है । उनकी लिस्टिंग की इस समस्या की तरफ ना तो प्रशासन कोई ध्यान दे रहा और ना ही एफसीआई के अधिकारी । ऐसे में हड़ताल करना, धरने पर बैठना उनकी मजबूरी बना हुआ है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।