Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Samyukt Kisan Morcha staged a protest outside the BJP's 'Mangal Kamal' office in Rohtak.
{"_id":"6a6083ab163006336d0261af","slug":"video-samyukt-kisan-morcha-staged-a-protest-outside-the-bjps-mangal-kamal-office-in-rohtak-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया को विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया को विरोध प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:17 PM IST
Link Copied
देश में पुलिस राज स्थापित, छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज करने वालों को सजा दो : किसान नेता सुमित दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम स्थित भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की ओर से नीट परीक्षा मामले कार्रवाई व आवाज उठाने पर लाठी चार्ज करने के मामले में भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतला फूँका। विरोध प्रदर्शन में किसान नेता सुमित दलाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सुमित दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस देश में पुलिस राज स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आवाज उठाता है तो उसके घर पुलिस पहुंच जाती है। क्या संघर्ष करना और आवाज उठाना अपराध हो गया है? संविधान हमें अधिकार देता है, लेकिन सरकार उस पर हमला कर रही है। इन हमलों से हम डरेंगे नहीं, चाहे गिरफ्तारी ही क्यों न हो। सुमित दलाल ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा, हमने आज इस आंदोलन में छात्रों के जायज आंदोलन का समर्थन किया है। विद्यार्थियों की सभी मांगें पूरी की जाएं। महिलाओं पर सिविल ड्रेस में आकर जो बर्बर लाठीचार्ज किया गया है, उन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
सुमित दलाल ने कहा कि सरकार किसानों और छात्रों दोनों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत, बीमा, सब्सिडी और ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान किसान नेता सुनील मलिक, भारतीय किसान यूनियन रोहतक के रणवीर और किसान मजदूर मोर्चा के उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।