Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
lanes leading to 100-square-yard plots in Sonipat remain unpaved, and there is a shortage of water and electricity
{"_id":"69be64d915e6d8eefd05de92","slug":"video-lanes-leading-to-100-square-yard-plots-in-sonipat-remain-unpaved-and-there-is-a-shortage-of-water-and-electricity-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के 100-100 गज के प्लाटों तक पहुंचने के लिए गलियां पक्की नहीं, पानी व बिजली का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के 100-100 गज के प्लाटों तक पहुंचने के लिए गलियां पक्की नहीं, पानी व बिजली का अभाव
गांव खिजरपुर जटमाजरा में 100-100 गज के प्लाटों तक पहुंचने के लिए न पक्की गलियां है और न ही पानी व बिजली आपूर्ति की सुविधा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई वर्ष परेशान है।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्लाॅट देते समय इन कॉलोनियों को शहर की तर्ज पर विकसित करना था लेकिन 11 वर्ष में भाजपा सरकार किसी भी बीपीएल परिवारों को दिए गए प्लॉटों में महात्मा गांधी आवास योजना के तहत एक भी ईंट नहीं लगा सकी। इसके कारण बीपीएल परिवार लगातार परेशान हो रहे हैं।
कच्ची गली होने के कारण बारिश के समय में पानी भर जाता है और निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जरूरतमंद परिवारों की अनदेखी कर रही है।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी-तीसरी किस्त जारी करने की मांग करते हुए कहा कि कई परिवारों के मकान अधूरे पड़े हुए हैं और कई परिवारों ने कर्ज लेकर अपने मकान तैयार किए हैं।
एक वर्ष होने को है लेकिन सरकार ने पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी-तीसरी किस्त अभी तक जारी नहीं की है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से गरीबों के हित के लिए कार्य करने की मांग करते हुए कहा कि जमीन स्तर पर सरकारी घोषणाओं को लागू किया जाए। इस दौरान सुरेश, राजबीर, कमलेश, संहिता, बबीता भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।