{"_id":"69ddfd4dddc9969e310e51b6","slug":"video-accused-arrested-in-misdded-case-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: महिला से मथुरा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी घरौंडा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: महिला से मथुरा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी घरौंडा से गिरफ्तार
गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कांधला गांव निवासी 24 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का ससुराल गांधीनगर थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई थी, जिस पर ससुराल पक्ष ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मामला दुष्कर्म में तब्दील हो गया और संबंधित धाराएं जोड़ दी गईं।
जांच में सामने आया कि आरोपी हर्ष महिला को बहला-फुसलाकर मथुरा ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और अपनी पहचान छिपाकर काम करने लगा।
गांधीनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को घरौंडा से गिरफ्तार किया, जहां वह वेटर का काम कर रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।
पीड़ित महिला के पास एक छोटा बच्चा भी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।