Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Anti-Narcotics Cell conducts major operation in Yamunanagar; two accused arrested with 520 grams of heroin
{"_id":"69ad11b0ea522a51fa006750","slug":"video-anti-narcotics-cell-conducts-major-operation-in-yamunanagar-two-accused-arrested-with-520-grams-of-heroin-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 520 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 520 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जिला यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम हेरोइन बरामद की है। टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छछरौली रोड स्थित प्रमुख करणपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान जावेद निवासी जलालपुर, पानीपत और उसके साथी आसिफ निवासी जलालपुर, पानीपत के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद वर्ष 2016 से नशा तस्करी के धंधे में शामिल है। जावेद के खिलाफ यमुनानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि करनाल में भी उसके खिलाफ 14 अन्य मामलों में केस दर्ज बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जावेद पहले शांति कॉलोनी, चित्र मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था। इसके अलावा जावेद के मामा का लड़का भी एनडीपीएस के 12 मामलों में आरोपी है और फिलहाल जेल में बंद है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद करीब दो महीने पहले ही 310 ग्राम नशा तस्करी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों की तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव मिगलानी की मौजूदगी में ली गई, जिसमें 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई 520 ग्राम हीरोइन की कीमत बाजार में लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।