{"_id":"6a61c73319b8ef669b0444eb","slug":"video-dharamshala-taxi-union-memorandum-against-ats-gps-system-kangra-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra Taxi Union: एटीएस और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में डीसी को ज्ञापन, मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra Taxi Union: एटीएस और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में डीसी को ज्ञापन, मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:18 PM IST
Link Copied
टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने वीरवार को उपायुक्त कांगड़ा को ज्ञापन सौंपकर एटीएस (ATS) और जीपीएस (GPS) व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। यूनियन का कहना है कि पिछले कई महीनों से लागू इस व्यवस्था के कारण जिले के परिवहन संचालकों को आर्थिक, प्रशासनिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
धर्मशाला इकाई के प्रधान कपिल और पालमपुर खंड के प्रधान कार्तिक ने बताया कि अप्रैल 2026 में भी इस मुद्दे को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष उठाया गया था। उस समय प्रशासन ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
यूनियन ने मांग की कि जिले के सभी उपमंडलों में तत्काल प्रभाव से मैनुअल ब्लॉकिंग पासिंग व्यवस्था दोबारा शुरू की जाए। इसके अलावा एटीएस व्यवस्था को वैकल्पिक (ऑप्शनल) बनाया जाए, ताकि वाहन संचालकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
यूनियन का कहना है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।