{"_id":"6a60830d4d2f5934f207ae51","slug":"video-hamirpur-news-people-thank-sunil-sharma-bittu-after-restoration-of-historic-girls-school-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गर्ल्स स्कूल की बहाली पर सुनील शर्मा बिट्टू का आभार जताने उमड़े शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गर्ल्स स्कूल की बहाली पर सुनील शर्मा बिट्टू का आभार जताने उमड़े शहरवासी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:15 PM IST
Link Copied
हमीरपुर के ऐतिहासिक गर्ल्स स्कूल को पुनः संचालित करने के राज्य सरकार के निर्णय का शहरभर में स्वागत किया जा रहा है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षक संघों, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी), प्रधानाचार्य और शहरवासियों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों की जरूरतों और जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने गर्ल्स स्कूल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में संचालित करने का फैसला भी स्थानीय लोगों की मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हमीरपुर में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य से वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं का आकलन कर रहे हैं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर के समग्र विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गर्ल्स स्कूल के मुद्दे पर सहयोग देने वाले व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों, शिक्षक संघों, एसएमसी और आम नागरिकों का भी धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।