Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Divine Faith: 370 Childless Women Arrive at Simsa Mata Temple; Sleeping on the Floor, They Await a Prophetic Dream to Conceive.
{"_id":"69be5ac0f7e1cab8cb077bbb","slug":"video-divine-faith-370-childless-women-arrive-at-simsa-mata-temple-sleeping-on-the-floor-they-await-a-prophetic-dream-to-conceive-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"देव आस्था: सिमसा माता मंदिर पहुंचीं 370 निःसंतान महिलाएं, संतान प्राप्ति के लिए फर्श पर सोकर कर रहीं स्वप्न फल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव आस्था: सिमसा माता मंदिर पहुंचीं 370 निःसंतान महिलाएं, संतान प्राप्ति के लिए फर्श पर सोकर कर रहीं स्वप्न फल का इंतजार
मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध सिमसा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। माता के प्रति अगाध आस्था और विश्वास के चलते 370 निःसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना लेकर मंदिर प्रांगण में पहुंचीं। इन महिलाओं ने संतान के वरदान की आस में मंदिर परिसर में ही डेरा डाल लिया है। मान्यता और गहरी आस्था के चलते ये सभी महिलाएं मंदिर के फर्श पर सोकर माता से स्वप्न फल प्राप्ति का इंतजार कर रही हैं। शनिवार को मंदिर परिसर माता के जयकारों, भजनों और घंटियों की गूंज से पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली ये महिलाएं यहां माता की विशेष पूजा-अर्चना कर रही हैं। मंदिर कमेटी के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के बाद शुक्रवार को जैसे ही मौसम साफ हुआ, मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता सिमसा के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन किए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी आमद और मंदिर में ठहरी महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा सहित अन्य सभी आवश्यक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।