Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Drinking Water Crisis in Ladbhadol: Villagers Thirst for Every Drop, Forced to Drink Muddy Water from Handpumps
{"_id":"6a116d70e202c1462c0a3e7f","slug":"video-drinking-water-crisis-in-ladbhadol-villagers-thirst-for-every-drop-forced-to-drink-muddy-water-from-handpumps-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लडभड़ोल में पेयजल संकट, बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, हैंडपंप का मटमैला पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लडभड़ोल में पेयजल संकट, बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, हैंडपंप का मटमैला पानी पीने को मजबूर
भीषण गर्मी के बीच लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। जल शक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण मुख्य बाजार लडभड़ोल सहित भड़ोल, दरोब-चणु और बलोटू के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि कई गांवों में सप्ताह में केवल 1-2 दिन ही पानी आ रहा है। पानी न मिलने से आक्रोशित दरोब और चणु गांव की महिलाओं रीना देवी, शेष देवी, बबिता ने विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। महिलाओं का कहना है कि नलों में 5 से 10 दिन तक पानी नहीं आता। अधिकारियों को उनकी इस परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। मजबूरन उन्हें पशुओं और कपड़े धोने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, लेकिन उसका पानी इतना मटमैला है कि सफेद कपड़े साफ होने के बजाय और गंदे हो जाते हैं। गांव में 40 हजार लीटर का टैंक मौजूद है, लेकिन उसमें पांच हजार लीटर पानी भी नहीं आता। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें भले ही तीसरे दिन पानी मिले, लेकिन पर्याप्त मात्रा में दिया जाए। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता एसके नाग ने बताया कि गागल-सिमस उठाऊ पेयजल योजना में तकनीकी खराबी आने से सप्लाई बाधित हुई थी। इसे अब ठीक कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।