{"_id":"6a60824880b7bcdd2f08be15","slug":"video-mandi-news-kanaid-villagers-give-45-day-deadline-for-underpass-on-kiratpur-manali-four-lane-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कनैड में 45 दिन में अंडरपास बनाओ, नहीं तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कनैड में 45 दिन में अंडरपास बनाओ, नहीं तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:11 PM IST
Link Copied
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले के कनैड क्षेत्र में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को ग्राम पंचायत कनैड के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए 45 दिनों के भीतर अंडरपास निर्माण शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
ग्राम पंचायत कनैड की प्रधान दीक्षा चौधरी, जिला परिषद सदस्य किरणा कुमारी और व्यापार मंडल कनैड के सचिव विजय ठाकुर ने बताया कि फोरलेन के दोनों ओर लोगों की कृषि भूमि, मकान, स्कूल, सरकारी कार्यालय और अन्य संस्थान हैं। इसके बावजूद सड़क पार करने के लिए न तो अंडरपास है और न ही ओवरब्रिज, जिससे रोजाना लोगों को जान जोखिम में डालकर फोरलेन पार करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पशुपालकों को हो रही है। फोरलेन के दूसरी ओर स्थित पशु चिकित्सालय तक पशुओं को ले जाना बेहद कठिन हो गया है, क्योंकि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस मांग को कई बार प्रशासन, सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि यदि 45 दिनों के भीतर अंडरपास निर्माण की दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।