{"_id":"69a1371c54d1f968920faea9","slug":"video-mandi-the-government-is-giving-rs-5-crore-for-winning-gold-in-the-olympics-paralympics-and-winter-olympics-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर सरकार दे रही पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर सरकार दे रही पांच करोड़
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:48 AM IST
Link Copied
राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में वीरवार शाम को तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप 2025-26 का विधिवत शुभारंभ आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आई 25 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 200 महिला व 300 पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं। अपने संबोधन में मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर यह राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए की गई है। एशियन गेम्ज एवं पैरा एशियन प्रतियोगिता के पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर चार करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर अढ़ाई करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। राष्ट्रमंडल खेलों एवं पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख के बजाय दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। यादविंद्र गोमा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया, जिसके तहत इन खिलाड़ियों को लगभग 17 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में यात्रा के दौरान थ्री टीयर सुविधा रेल यात्रा में प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इतना ही नहीं दूरस्थ राज्यों में प्रतियोगिता के लिए उन्हें हवाई यात्रा भत्ता देने का भी फैसला किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस आयोजन के लिए एक लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।