{"_id":"6a647fdc5a316d50af0b8a67","slug":"video-masked-individuals-stole-the-spare-wheel-of-a-new-mahindra-pickup-in-chailchowk-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चैलचौक में नकाबपोशों ने नई महिंद्रा पिकअप की स्टेपनी उड़ाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चैलचौक में नकाबपोशों ने नई महिंद्रा पिकअप की स्टेपनी उड़ाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चैलचौक में नकाबपोश चोरों ने तड़के घर के बाहर खड़ी नई महिंद्रा पिकअप की स्टेपनी चोरी कर इलाके में दहशत फैला दी। चोरी की पूरी वारदात 24 जुलाई की सुबह 4:47 बजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के अन्य वाहन मालिकों में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार चैलचौक निवासी यशपाल पुत्र नरेंद्र शर्मा ने अपनी महिंद्रा पिकअप घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह जब वह रोजमर्रा के कार्य के लिए वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी की स्टेपनी गायब थी। इसके बाद उन्होंने गोहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश युवक मुंह पर गमछा बांधकर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। शातिर चोर कुछ ही मिनटों में गाड़ी की स्टेपनी खोलकर फरार हो गए। पीड़ित यशपाल ने बताया कि यह पिकअप उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले ही खरीदी थी। स्टेपनी चोरी होने से उन्हें करीब 15,000 का आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी गोहर देवराज ने बताया कि पीड़ित यशपाल ने थाना गोहर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।