{"_id":"6a64897525b2cf7ec00f9c64","slug":"video-villagers-speak-out-against-nerchowk-municipal-councils-dumping-site-demand-its-removal-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर परिषद नेरचौक की डंपिंग साइट के खिलाफ मुखर हुए ग्रामीण, हटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर परिषद नेरचौक की डंपिंग साइट के खिलाफ मुखर हुए ग्रामीण, हटाने की उठाई मांग
बल्ह उपमंडल के कंसा में बनाई गई नगर परिषद की डंपिंग साइट से परेशान ग्रामीणों ने आज डीसी मंडी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और एक महीने के भीतर इस साइट को यहां से बदलने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर एक महीने में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर ग्रामीण मजबूरन आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। गोडा गागल वार्ड से जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस डंपिंग साइट को घनी आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर किसी एकांत स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। अनिल सैनी ने बताया कि इस डंपिंग साइट के 50 से 200 मीटर के दायरे में गवर्नमेंट आईटीआई, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांवा, डीएवी स्कूल, शिवा आदर्श स्कूल और हिलॉक मॉडल स्कूल जैसे कई शिक्षण संस्थान हैं, जहां रोजाना हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके अलावा पास ही सत्संग भवन कंसा को खेल मैदान भी है। जहां रोजाना सुबह-शाम करीब 250 से 300 बच्चे और स्थानीय लोग खेलकूद व शारीरिक व्यायाम के लिए आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।