{"_id":"6a0d8b84c058d44bbd0da068","slug":"video-electricity-board-outsourced-workers-lose-patience-complain-to-officials-about-not-receiving-their-salaries-on-time-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन, अधिकारियों को बताई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन, अधिकारियों को बताई समस्या
सिरमौर जिले में बिजली बोर्ड के अधीन आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे सैकड़ों कर्मियों को हर महीने वेतन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बुधवार को कर्मियों का सब्र टूट गया। कर्मियों ने अपनी समस्या नाहन में बोर्ड के अधिशासी अभियंता के समक्ष रखी। इस दौरान उन्होंने जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। यूनियन के नाहन अध्यक्ष विक्रम के नेतृत्व में भूपेंद्र, सुहेल, बाबू राम, मंगल, विवेक, अनिल, मनोज, सुशील, निधा, रोहिनी सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें हर महीने समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन में देरी के कारण उन्हें परिवार चलाने, बच्चों की फीस और रोजमर्रा के खर्चों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऋण आदि की किस्तें जिनकी कटती हैं उन्हें अधिक समस्या हो रही है। समय पर वेतन जारी नहीं होने के कारण किस्त भी समय पर नहीं भरी जा सकती। ऐसे में विलंब शुल्क अलग से पड़ रहा है। उधर, बोर्ड के अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अंधिकत अधिकारियों को समय पर बिल भेजने को लेकर मौके पर ही निर्देश जारी किए ताकि कर्मियों को समय पर वेतन जारी किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।